संदेश

हजारों किसानों ने किया हाथों में गन्ने लेकर लखनऊ कूच

चित्र
मेरठ ।हाथों में गन्ना लेकर ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर स्टेशन पहुंचे किसान* भारतीय किसान यूनियन की लखनऊ गन्ना भवन की पंचायत में हिस्सा लेने भाकियू मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हजारों किसान हाथों में गन्ना लेकर ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर हज़ारों की संख्या में किसान सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन से नौचंदी रेल पर पूर्ण रूप से किसानों ने कब्जा कर लिया किसानों की गन्ना मूल्य बढ़वाने की मांग हे भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि गन्ना उत्पादन करने में लागत बेहद अधिक आ रही हे और गन्ने का उत्पादन बेहद कम हो रहा हे जिससे किसान बेहद परेशान इसी समस्या को लेकर किसान हाथों में गन्ना लेकर लखनऊ गन्ना भवन पर इस मांग को लेकर अपनी आवाज मजबूती से उठाने जा रहे किसानों की बॉन्ड ट्रांसफर की भी समस्या परन्तु इस और जिले स्तर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हे किसानों ने पूर्व में जनवरी में आठ दिन गन्ना भवन मेरठ पर आंदोलन कर चुके हे परन्तु बॉन्ड ट्रांसफर एवं गन्ना विकास की और विभाग का कोई ध्यान नहीं अबकी बार किसान आर पार के संघर्ष के इरादे से हे किसान लगातार उत्पादन कम ह...

बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

चित्र
मुजफ्फरनगर। जाननसठ थाना पुलिस ने बिजली की लाइन के तार काटकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एलटी लाइन के सात बंडल तार, तार काटने वाला कटर, तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल ईको कार बरामद की है। घटना में तीन अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला गत माह की 29 और 30 की रात का है, ग्राम खेड़ चौगावा मकसूदाबाद के जंगल में अज्ञात चोरों ने एलटी विद्युत लाइन के तार काटकर चोरी कर लिए थे। इस मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम इस मामले की जाँच कर रही थी | गिरफ्तार किए गए लोग सद्दाम, गौरव, वकील और सुमित मेरठ जनपद के रहने वाले है। वहीं फरमान मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की नई आबादी का मूल निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के मुस्तफाबाद में रह रहा था। फरमान दिल्ली में कबाड़ की दुकान चलाता है और चोरी किए गए तार खरीदने में भी उसकी भूमिका सामने आई है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने आई है। कुछ के खिलाफ दौराला और मीरापुर थानों में पहले से मुकदमे...

फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का धरना जारी

चित्र
कैराना। औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि प्रदूषण की समस्या दूर नहीं हुई, तो धरना जारी रहेगा। गुरुवार को गांव कंडेला के बस स्टॉप के निकट औद्योगिक क्षेत्र में कंडेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा और जगनपुर के ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि एक फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण के कारण आसपास के क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि फैक्ट्री से वायु प्रदूषण के साथ-साथ जल प्रदूषण की समस्या भी पैदा हो रही है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरनारत ग्रामीणों ने बताया कि प्रदूषण की समस्या को लेकर शिकायतें किए जाने के बाद भी अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की है। इस दौरान राहुल, मोनू, अमरीश, गुरदीप, दीपक व आशु आदि मौजूद रहे।

नशे के सौदागरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा, ग्रामीणों और चौसाना चौकी प्रभारी में नोकझोंक

चित्र
नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर टकराव, चौकी प्रभारी पर धमकाने का आरोप* *चौसाना।* क्षेत्र में स्मैक बिक्री के खिलाफ आवाज उठाना ग्रामीणों के लिए विवाद का कारण बन गया। नशे के विरोध में पंचायत करने वाले संभ्रांत लोगों और चौसाना चौकी प्रभारी राहुल कुमार के बीच एसपी शामली के नाम ज्ञापन देने के दौरान तीखी नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी पर शिकायतकर्ताओं को धमकाने और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। चौसाना चौकी के निकट स्थित जय भारत किसान इंटर कॉलेज में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने नशे के विरोध में एक पंचायत का आयोजन किया था, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हुए। इसके बाद सभी एकमत होकर चौकी चौसाना परिसर में पहुंचे और एसपी शामली को संबोधित ज्ञापन चौकी प्रभारी राहुल कुमार को सौंपा। *ज्ञापन देते समय हुआ विवाद* आरोप है कि वहां नेपाल सिंह व यशपाल सिंह को देखकर चौकी प्रभारी हड़बड़ा गए और वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत करने पर जमकर बहस हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उन्हें चौकी से चले जाने और जहां शिकायत करनी ...

पत्रकारों को कवरेज से रोकने और अवैध डिटेंशन के मामलों की जाँच की माँग

चित्र
 पत्रकारों को कवरेज से रोकने और अवैध डिटेंशन के मामलों की जाँच की माँग आईएपीएम ने भारतीय प्रेस परिषद को पत्र लिखकर फेक्ट फाइंडिग कमेटी गठित करने का अनुरोध किया (राष्ट्रीय हल्लाबोल) नई दिल्ली। इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस-एन-मीडियामेन (आईएपीएम ) ने दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के दौरान कुछ मीडियाकर्मियों को कथित रूप से कवरेज से रोकने तथा जबरन डिटेन किये जाने के मामलों में सामने आए वीडियो और आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने इस संबंध में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को पत्र लिखकर मामले का संज्ञान लेने और तथ्यों की निष्पक्ष जाँच के लिए एक तथ्य-जाँच समिति (फेक्ट फाइंडिग कमेटी) गठित करने का अनुरोध किया है। आईएपीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सहयोगी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पिछलेे दिनों दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान कुछ मीडिया कर्मियों के काम में कथित बाधा डालने तथा अवैध डिटेन करने के वीडियो और दावे सामने आए हैं। कई मीडियाकर्मियों और स्वतंत्र कंटेंट क्रिएटर्स ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदर्शन स्थलों पर मीडिया...