हजारों किसानों ने किया हाथों में गन्ने लेकर लखनऊ कूच
मेरठ ।हाथों में गन्ना लेकर ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर स्टेशन पहुंचे किसान*
भारतीय किसान यूनियन की लखनऊ गन्ना भवन की पंचायत में हिस्सा लेने भाकियू मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हजारों किसान हाथों में गन्ना लेकर ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर हज़ारों की संख्या में किसान सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन से नौचंदी रेल पर पूर्ण रूप से किसानों ने कब्जा कर लिया किसानों की गन्ना मूल्य बढ़वाने की मांग हे भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि गन्ना उत्पादन करने में लागत बेहद अधिक आ रही हे और गन्ने का उत्पादन बेहद कम हो रहा हे जिससे किसान बेहद परेशान इसी समस्या को लेकर किसान हाथों में गन्ना लेकर लखनऊ गन्ना भवन पर इस मांग को लेकर अपनी आवाज मजबूती से उठाने जा रहे किसानों की बॉन्ड ट्रांसफर की भी समस्या परन्तु इस और जिले स्तर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हे किसानों ने पूर्व में जनवरी में आठ दिन गन्ना भवन मेरठ पर आंदोलन कर चुके हे परन्तु बॉन्ड ट्रांसफर एवं गन्ना विकास की और विभाग का कोई ध्यान नहीं अबकी बार किसान आर पार के संघर्ष के इरादे से हे किसान लगातार उत्पादन कम होने और मूल्य कम से होने से बर्बाद होते जा रहे इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मेजर सुरेन्द्र, रामफल शर्मा , सत्येंद्र सिंह, मोनू टिकरी, देशपाल, रामबोस, विनैश, बिट्टू, हरबीर, वीरपाल, तेपश्वर , हर्ष चहल, अनूप यादव , सचिन, सुखपाल, रविन्द्र, वीरेंद्र, राजेंद्र, आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें